Mirzapur Crime: पारिवारिक कलह से परेशान होकर मां ने पहले बेटी को खिलाया विषाक्त, फिर खुद भी खाया, हालत गंभीर

[ad_1]

Mirzapur Crime: Distressed by family discord, mother first fed poison to daughter, then ate it herself, condit

जहर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी हिनौती  गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने अपनी पुत्री के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के लिए परिजन एम्बुलेंस से दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- MV Rajmahal Cruise: कोलकाता से काशी आ रहा है राजमहल क्रूज, 32 पर्यटकों के साथ 22 अगस्त को पहुंचेगा

क्षेत्र निवासी शिवकली (48) का उसके पति रामधनी में कुछ अनबन चल रहा था। शुक्रवार की सुबह विवाद के चलते शिवकली ने नौ वर्षीय पुत्री आरती को विषाक्त सेवन कराने के बाद खुद भी उनका सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। वही शिवकली की हालत गंभीर बनी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *