Jammu Kashmir: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- श्रीनगर और जम्मू हवाई अड्डों का होगा विस्तार

[ad_1]

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि केंद्र श्रीनगर हवाई अड्डे को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हवाई अड्डे के टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, ‘सरकार श्रीनगर हवाई अड्डे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।’ 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू में हवाई अड्डे पर बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है और जम्मू हवाईअड्डे के विस्तार की योजना पर 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

केंद्रीय मंत्री नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य हसनैन मसूदी के एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने घाटी में एयरलाइन सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी और कहा था कि आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, इस साल 80 लाख पर्यटक श्रीनगर आए।

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर में शांति और आर्थिक विकास का माहौल स्थापित हुआ है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *