[ad_1]

इसी बस से हुआ हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई में चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग के अलीगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने शनिवार दोपहर बाद सिकंदरा की ओर से आ रही प्रिंस बस ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस ड्राइवर मौके से हुआ फरार हो गया।
इधर, घटना को लेकर अलीगंज बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक महिला की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी दुखी चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रदीप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर मृतक के पुत्र संजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मां सिकंदरा पुरानी बाजार में झालमुड़ी बेचती थी और का सामान लेने के लिए सिकंदरा से बराबर अलीगंज बाजार आया करती थी। वहीं, शनिवार को भी सामान लेने के लिए अलीगंज बाजार आई थी। तभी प्रिंस बस जिसका नंबर बीआर 27 पी 5653 के द्वारा कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, सड़क किनारे आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गया। इधर, घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेज दिया। साथ ही बस को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं, घटना को लेकर चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि अलीगंज बाजार में एक बस की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत होने की सूचना मिली है, जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Source link