Jollygrant: परिवार संग केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे अखिलेश यादव, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

[ad_1]

Akhilesh Yadav reached Uttarakhand with his family for Kedarnath darshan

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश यादव
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह ताज होटल शिवपुरी के लिए रवाना हुए।

अखिलेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों संग मंगलवार को केदारनाथ दर्शन को रवाना होंगे। वह परिवार संग शाम करीब 4:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आने की सूचना पर दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

उत्तराखंड में संगठन अधिक मजबूत नहीं : अखिलेश

एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और उनके परिवार का स्वागत किया। यहां उन्होंने भानियावाला निवासी साहिल कुरैशी को कजाकिस्तान में पावरलिफ्टिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें…दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया

एयरपोर्ट पर बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन अधिक मजबूत नहीं है। लेकिन इस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सरकारी नौकरियों में लाभ दिया जाएगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *