Politics: पूर्व CM ने कहा- तेजस्वी झूठ बोल रहे; पांचों राज्य में मोदी की सरकार बनेगी, NDA का कोई विकल्प नहीं

[ad_1]

Former CM Jitan Ram Manjhi says Tejashwi Yadav is lying; Modi's government will be formed in all five states

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी तथा अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मौजूदा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सब झूठ बात है। अपने लोगों को संबल देने के लिए वे ऐसी बात बोल रहे हैं। दरअसल, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि भाजपा घबराई हुई है। इन पांचों राज्यों में भाजपा की हार निश्चित है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सोमवार को अपने गोदावरी स्थित आवास पर कहा कि जो हारने वाला होता है पहलवानों में, अक्सर अखाड़े में होता है कि अबकी बार आओ पटक देंगे तो वही बात इनकी है। चले थे चौबे बनने कि भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। सभी दल एक होकर भाजपा का सामना करेंगे। लेकिन आज स्थिति क्या है। ताश के पत्ते की तरह सब छितरा गए हैं। इस हालत में अपने कार्यकर्ताओं को मन बहलाने के लिए खुश करने के लिए, मनोबल बढ़ाने के लिए तेजस्वी यादव ऐसा कह रहे हैं। यह पूरी झूठी बात है। इन सब पांच राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी, क्योंकि नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। भारत की जनता सब समझ गई है कि एनडीए गठबंधन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *