[ad_1]
जोशीमठ नगर में घरों और व्यावसायिक भवनों में दरारें आने और जगह-जगह पानी का रिसाव होने के बाद राज्य सरकार ने वहां सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसमें एनटीपीसी, हेलंग बाइपास और अन्य निर्माण कार्य बंद भी कर दिए गए। लेकिन हैरानी की बात है कि जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण काम धड़ल्ले से जारी है।
चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) करा रहा है। माना जा रहा था कि शहर के नजदीक होने के कारण इस मार्ग पर भी निर्माण कार्य थम गए हैं। लेकिन अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कार्यदायी एजेंसी के मजदूर पहाड़ को काटने के काम में जुटे थे।
अमर उजाला की टीम ने निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे स्टाफ से बात की तो उनका कहना था कि एनएच के चौड़ीकरण के कार्य पर रोक नहीं है। इसलिए यहां काम हो रहा है।
प्रशासन कहेगा तो काम रोक देंगे
बीआरओ के अधिकारी ने कहा कि एन एच निर्माण पर रोक नहीं है। यदि प्रशासन कहे तो हम काम रोक देंगे।
[ad_2]
Source link