Kashi Vishwanath Dham: सावन में बनारस आने का है प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर, सोमवार को सुगम दर्शन पर रोक

[ad_1]

Kashi Vishwanath Dham if you planing to came Varanasi in Sawan then read this news

काशी विश्वनाथ धाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन में अगर आप शिव की नगर काशी आने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। काशी विश्वनाथ धाम आने वाले शिवभक्तों का स्वागत रेड कारपेट पर होगा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर भक्तों की अगवानी पुष्पवर्षा से होगी। दुनियाभर में बसे शिवभक्तों के सावन में काशी पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की अगवानी के लिए धाम परिसर को सजाया जा रहा है।

धाम परिसर में धूप और बारिश से बचाव के लिए पहले ही जर्मन हैंगर लगाया गया है। इसके साथ ही जगह-जगह पीने के पानी, बैठने आदि की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है। सावन में शिव की नगरी काशी का वैभव देश ही नहीं दुनिया भी देखेगी। धाम के निर्माण के बाद लगातार दूसरे साल सावन में भक्तों का नया कीर्तिमान बनेगा।

ये भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा सावन, भक्तों पर बरसेगी शिव-गौरी की असीम कृपा, 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग

स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक

सावन का महीना दो माह का होने के कारण श्रद्धालुओं को आठ सोमवार जलाभिषेक के लिए मिलेंगे। वहीं पहली बार भगवान शिव के आठ स्वरूपों के दर्शन भी होंगे। चार जुलाई से 31 अगस्त तक शिव की नगरी में बोल बम का जयघोष गूंजता रहेगा। सावन में काशीपुराधिपति के स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं को बाबा झांकी दर्शन देंगे और बाहर लगे पात्र से उनका अभिषेक किया जा सकेगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *