Lok Sabha: औरंगाबाद में आखिरी दिन तक किसी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया नामांकन; अब नौ प्रत्याशी मैदान में

[ad_1]

Lok Sabha: No candidate withdrew nomination till last day in Aurangabad; Now nine candidates are in fray

जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख तक औरंगाबाद में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस स्थिति में अब कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

औरंगाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार की शाम प्रेसवार्ता में बताया कि औरंगाबाद ससदीय सीट के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 12 प्रत्याशियों के नामांकन अस्वीकृत किए गए थे। नाम वापसी की अंतिम तारीख मंगलवार दो अप्रैल निर्धारित थी। इस दिन तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस स्थिति में अब कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इन उम्मीदवारों में राजद के अभय कुमार सिंहा, बसपा के सुनेश कुमार, भाजपा के सुशील कुमार सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की प्रतिभा रानी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के रामजीत सिंह, अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) के शैलेश राही, निर्दलीय मो. वलीउल्लाह खां, राजबल्लभ सिंह और सुरेश प्रसाद वर्मा शामिल हैं।

डीआरओ ने बताया कि सभी नौ विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची निर्वाचन विभाग के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है। वहीं, 19 अप्रैल को होगा। मतदान में 18.5 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कार्य में लगने वाले सरकारी कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गई है। उन्हें द्वितीय चरण के सात-आठ अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण के दौरान ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पुलिस कर्मी और ड्राइवर आदि से फैसिलिटेशन सेंटर पर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। जिले में 116 पीडबल्यूडी और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान का विकल्प चुना है। इनसे मतदान उनके घर पर जाकर मतदान दल द्वारा कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *