Lok Sabha Elections: मुरादाबाद में प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे 68 कर्मचारी, अब सभी के खिलाफ होगी यह कार्रवाई

[ad_1]

Elections: 68 employees did not come to Moradabad for training, now this action will be taken against all

ईवीएम केंद्र का जायजा लेते जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह
– फोटो : सूचना विभाग

विस्तार


चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए लगाए गए कार्मिकों में से 68 कार्मिक अंतिम दिन भी प्रशिक्षण प्राप्त करने नहीं पहुंचे। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिले में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 7500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन्हें 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक राजकीय पॉलिटेक्निक (महिला) व राजकीय पॉलिटेक्निक (पुरुष) में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व की तिथियों में दिए गए प्रशिक्षण में जो कार्मिक अनुपस्थित थे उन्हें भी सोमवार अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद भी प्रशिक्षण के दौरान दो पीठासीन, तीन प्रथम मतदाता अधिकारी, छह द्वितीय तथा चार तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा द्वितीय पाली में दिव्यांग मतदान कार्मिकों में 12 पीठासीन, 12 प्रथम मतदान अधिकारी, 12 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 12 तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था।

इनमें से तीन द्वितीय मतदान अधिकारी व एक तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने नहीं पहुंचे। इसके अलावा 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक दिए गए प्रशिक्षण में अनुपस्थित 145 मतदान कार्मिकों में से भी 49 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सीडीओ सुमित यादव ने प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। 

ु

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *