जेल में अतीक की बदली पहचान: अब कैदियों की ड्रेस में नजर आएगा माफिया, कैदी नंबर 17052 बना डॉन, करना होगा काम

[ad_1]

अतीक अहमद

अतीक अहमद उमेश पाल अपहरण कांड में माफिया अतीक अहमद को सजा मिल चुकी है। इतने वर्षों तक खौफ पैदा कर राज करने वाले डॉन अतीक की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। सजायाफ्ता कैदी के रूप में शुक्रवार को जेल प्रशासन ने अतीक का नंबर एलॉट कर दिया। साबरमती जेल में अतीक को अब इसी नाम से पुकारा जाएगा। इसी के साथ माफिया को कैदी नंबर वाला कपड़ा भी दिया जाएगा और उसे पहनना होगा, जिनसे वह काफी दिनों से बचता आ रहा था। उसके सामने जेल मैनुअल के हिसाब से विभिन्न कार्यों की सूची सौंपी गई है। जो भी काम अतीक चुनेगा, उसे करना पड़ेगा।

प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरणकांड में अतीक अहमद समेत तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश के बाद अतीक अहमद को पुलिस टीम ने बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे साबरमती जेल में दाखिल करा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने जेल प्रशासन को अतीक के आजीवन कारावास संबंधी प्रपत्र सौंपे। रात में अतीक को उसकी पुरानी बैरक में भेजा गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *