Swar By Election: कभी रामपुर में था आजम खां का जलवा! अब सियासी गढ़ बचाने की है सबसे बड़ी चुनौती

[ad_1]

Swar By Election: Azam Khan and his son Abdullah Azam neither entitled to vote nor eligible to contest

Swar By Election: Azam Khan with Son Abdullah Azam
– फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाने वाले आजम खां की कभी उत्तर प्रदेश में तूती बोलती थी। वक्त बदला तो आजम खान का सियासी सफर ढलान पर आ गया। 10 मई को एक बार फिर से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की खाली हुई विधानसभा सीट स्वार पर उपचुनाव होने जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा इसी बात की है कि आजम खान की खत्म हो रही विरासत को क्या समाजवादी पार्टी के झंडे तले उनके घर का कोई सदस्य आगे बढ़ाएगा या फिर बाहर से ही कोई प्रत्याशी सपा से चुनाव लड़ेगा।

विरासत बचाने का संघर्ष

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम न वोट देने के हकदार बचे और न ही विधानसभा चुनाव लड़ने के हकदार हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम विधानसभा सदस्यता जाने के बाद स्वार विधानसभा में 10 मई को उपचुनाव होना है। क्योंकि आजम खान से लेकर उनके बेटे चुनाव लड़ने के हकदार नहीं है। ऐसे में अब रामपुर में आजम खा को अपनी सियासत की विरासत को बचाने का बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि स्वार में होने वाला विधानसभा का चुनाव आजम खान के लिए इसलिए भी बड़ा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उनके घर से कोई भी मजबूत प्रत्याशी विधानसभा के चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Bypoll: आजम खां का अंतिम गढ़ भी ढहाने की तैयारी में जुटेगी भाजपा, अपना दल से ले सकती है स्वार सीट



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *