Mahoba Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

[ad_1]

Mahoba Accident: Two people died due to tractor collision

मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में भीषण हादसा हुआ। बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर पलट गया लेकिन चालक जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर सीधा कराकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज निवासी हरीशंकर (19) अपने जीजा विनोद कुमार (25) निवासी ननौरा को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। तभी बेलाताल मार्ग पर ननौरा बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हरीशंकर को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दोनों की जान चली गई। जीजा-साले की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *