Meerut: हस्तिनापुर में युवक हत्या के बाद उबाल, आरोपियों के घर में आगजनी-पथराव, कई थानों का पुलिस-फोर्स पहुंचा

[ad_1]

Meerut: Rucks after the murder of a youth in Hastinapur, arson and stone pelting in the house of the accused

आरोपियों के घर में आगजनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में युवक विशु की हत्या के बाद परिजनों में उबाल है। सोमवार को हत्यारोपियों के घरों में लगाई आगजनी व पथराव कर दिया गया। सूचना पर कई थानों का पुलिस-फोर्स मौके पर दौड़ पड़ा। बताया गया कि आज विशु के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव गांव में पहुंचा था। इसके बाद कुछ लोगों का गुस्सा भड़का और तनाव की स्थिति बन गई। बताया गया कि आरोपियों के खेतों में भी आगजनी की गई है।

 

ये था मामला

हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के पलड़ा गांव में रविवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विशु को गोलियाें से भून दिया। परिजन उसे लेकर मवाना सीएचसी में पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को मवाना-हस्तिनापुर रोड पर थाने के तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी दूसरे समुदाय के हैं। होली पर झगड़ा हुआ था। तब से रंजिश चल रही है। शाम सात बजे से रात 12 बजे तक जाम लगा रहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *