Manali News: पर्यटन नगरी मनाली में नववर्ष के लिए उमड़े सैलानी, दिनभर रेंगते रहे वाहन

[ad_1]

मनाली में ट्रैफिक जाम।

मनाली में ट्रैफिक जाम।
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे सड़को पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को मनाली में दिनभर वाहन रेंगते रहे। अटल टनल रोहतांग, हिडिंबा सड़क मार्ग, वशिष्ठ और ओल्ड मनाली की सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मनाली से अलेऊ और राइटबैंक में रांगड़ी की तरफ से मनाली तक लंबा जाम लगा रहा। इससे मनाली सैर-सपाटे के लिए  पहुंच रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मनाली पहुंच रहे पर्यटकों के लिए यहां पार्किंग की भी सुविधा नहीं मिल रही है और सैलानी अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने को विवश है। दिल्ली से आए प्रभात, अनुज, प्रशांत सिंह और दीपक ने कहा कि सोलंगनाला से लेकर मनाली तक वह जगह-जगह जाम में फंसे रहे। वहीं जाम की स्थिति मनाली से हिडिंबा रोड पर भी देखने को मिली। 10 मिनट के रास्ते को तय करने में पर्यटकों व आम लोगों को 30 से 40 मिनट तक का समय लग गया। नववर्ष तक मनाली में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को इसी तरह से जाम से दो चार होना पड़ेगा। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि सड़क पर वाहनों का दवाब बढ़ गया है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए 100 से अधिक जवान तैनात किए गए है। तंग जगह पर ट्रैफिक को वनवे किया जा रहा है ताकि जाम समस्या गंभीर न हो। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

अब कुल्लू में होटलों की बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे पर्यटन
 नववर्ष के जश्न के लिए मनाली के होटल पैक हो चुके हैं। अब सैलानी कुल्लू के होटलों में कमरे ढूंढ रहे हैं। कमरों की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। कुल्लू, कसोल, मणिकर्ण और भुंतर के होटलों में नववर्ष के लिए धड़ाधड़ बुकिंग जारी है। भुंतर में कई होटलों की 31 दिसंबर तक बुकिंग हो चुकी है। कसोल में भी कई होटल बुक हो चुके हैं। कुल्लू के होटलों में लगातार पर्यटकों की पूछताछ का सिलसिला जारी है। मनाली में पर्यटकों के भारी हुजूम के चलते कई पर्यटक मनाली जाने से पहले कुल्लू में ही होटलों के लिए पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद ही वे मनाली के लिए निकल रहे हैं। बंजार घाटी में नववर्ष को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद कसोल में नववर्ष का जश्न कुछ अलग अंदाज में ही मनाया जाएगा। इसके साथ ही मलाणा में भी कई पर्यटक नववर्ष का जश्न मनाने पहुंचेंगे। नववर्ष के लिए होटलियरों की ओर से देश विदेश के पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सैलानियों के लिए विशेष पैकेज रखे गए हैं। डीजे की धुनों पर आने वाले साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। पार्वती घाटी के चौहकी स्थित नेगी नेस्ट होटल के संचालक शेर सिंह नेगी ने कहा कि नववर्ष के लिए बुकिंग को सैलानी पूछताछ कर रहे हैं। नववर्ष के जश्न के लिए तैयारियां कर दी गई हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *