Mandi Accident: सड़क से फिसलकर लटका तेल से भरा टैंकर, 24 घंटे बंद रही बड़े वाहनों की आवाजाही

[ad_1]

Oil tanker hanging from the road, movement of large vehicles remained closed for 24 hours

सड़क से फिसलकर लटका तेल से भरा टैंकर
– फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की लंबाथाच-कल्हणी-सराची सड़क बुधवार को करीब 24 घंटे बाद बहाल हुई। यह मार्ग मंगलवार सुबह बंद से बंद था। ध्वास नाले में तेल का टैंकर सड़क से फिसलने के कारण सड़क से लटक गया था। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही 24 घंटे तक बंद रही। जिस जगह टैंकर सड़क से फिसला, उसकी दूसरी तरफ एक साल से मिट्टी के ढेर लगे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लंबाथाच-कल्हणी-सराची सड़क में टैंकर फिसलने से यह मार्ग बंद रहेगा, इसलिए लोग बसों का इंतजार न करें।

लोगों ने विभाग से मांग की कि सड़क किनारे जगह-जगह लगाए मिट्टी के ढेरों को तुरंत हटाया जाए। लोक निर्माण विभाग जंजैहली के सहायक अभियंता आरएल ठाकुर ने कहा कि टैंकर तेल से भरा था और तेल को निकालने के लिए हाइड्रा लाना पड़ा। इसके चलते सड़क खोलने में देरी हुई। एसडीएम विजय वर्धन ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस स्थल का दौरा किया है। टैंकर निकाल लिया है। संबंधित अधिकारियों को मलबा हटाने और साइट को पूरी तरह से साफ करने का निर्देश दिए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *