Mandi News: करसोग में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

Girl raped in Karsog, accused arrested

अपराध(सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 35 वर्षीय करसोग निवासी व्यक्ति पिछले करीब तीन साल से उसे डरा धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था।

उस समय युवती मात्र 16 वर्ष की थी। आरोपी ने करसोग स्थित नोटरी ऑफिस में शादी का शपथ पत्र बनाकर जबरन उस पर साइन भी करवाए। करसोग पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *