Mandi News: पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Former minister Gulab Singh Thakur's health deteriorated, admitted to hospital

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर(फाइल)
– फोटो : संवाद

विस्तार


पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दाखिल करवाया गया है। 76 साल की आयु में रक्तचाप अचानक बढ़ने से परिजनों ने उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया है। पांच दिन से अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए अस्पताल की एक विशेष चिकित्सकों की टीम वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल की अगवाई में उपचार दिला रहे हैं।

शुक्रवार को भी उनका रक्तचाप बढ़ जाने से तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत उपचार दिलाया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि उनका रक्तचाप बढ़ जाने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। गुलाब सिंह ठाकुर के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री और दामाद अनुराग ठाकुर ने दूरभाष पर स्वास्थ्य में आए सुधार की जानकारी ली है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी हालचाल पूरा है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *