Mayawati: मायावती बोलीं, स्वामी प्रसाद का बयान विवाद बढ़ाने वाला, बौद्ध व मुस्लिम उनके बहकावे में नहीं आने वाले

[ad_1]

Mayawati speaks on statement of Swami Prasad maurya.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि बद्रीनाथ सहित अनेक मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं।

आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानव्यापी मस्जिद का क्यों अन्य प्रमुख मंदिरों का भी होना चाहिए। यह केवल नए विवादों को जन्म देने वाला विशुद्ध राजनीतिक बयान है।

ये भी पढ़ें – फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश! किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में टिकट मांगेगी सपा

ये भी पढ़ें – बीजेपी ने फेटे चुनावी पत्ते: बढ़ी वैश्य समाज की हिस्सेदारी, दलित-जाट टीम से हुए बाहर, पसमांदा पर लगाया दांव

मौर्य लंबे समय तक भाजपा सरकार में मंत्री रहे तब उन्होंने इस बारे में पार्टी या सरकार पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बनाया। अब चुनाव के समय ऐसा धार्मिक विवाद पैदा करना उनकी व सपा की घिनौनी राजनीति नहीं तो और क्या है । उन्होंने कहा कि बौद्ध और मुस्लिम समाज अब इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *