[ad_1]

बच्ची के कपड़े दिखाते परिजन
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में नशे में धुत एक बाइक सवार युवक ने घर के बाहर खड़ी चार वर्षीय बच्ची को बाइक से रौंद दिया। आरोपी चालक बच्ची को 30 मीटर घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सरधना रोड स्थित नटेशपुरम निवासी शाहबाज खान ने बुधवार दोपहर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में घर से ही कम कर रहा है। मंगलवार दोपहर अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बेटी खेलने के लिए सामने ताऊ के घर में जा रही थी।
यह भी पढ़ें: विकास की बात: मेरठ में विकसित होगी न्यू टाउनशिप, एक लाख 85 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना, निवेशक भी कर रहे रुख
[ad_2]
Source link