[ad_1]
05:57 PM, 17-Dec-2022
सहारनपुर निवासी कारोबारी अमित जैन ने पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल, उसके भाई महमूद अली और चारों बेटों के खिलाफ उस पर जानलेवा हमला कराने के आरोप में मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अमित जैन का आरोप है कि बादशाही बाग निवासी हाजी इकबाल गैंग के सदस्य महबूब ने उस पर फायर किया, जिससे वह हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हमलावर महबूब को गिरफ्तार कर लिया है।
04:30 PM, 17-Dec-2022
बागपत में अधिकारियों ने भूमिया मंदिर का विवाद सुलझाया
बिनौली गांव में स्थित भूमिया देव मंदिर को जैन समाज द्वारा जीर्णोद्धार के लिए तोड़े जाने को लेकर जैन व हिंदू समाज के लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया था जिसको सुलझाने के लिए एसडीएम बडौत सुभाष सिंह व सीओ बागपत डीके शर्मा बिनौली थाने पहुंचे। जहां घंटों अधिकारियों की दोनों समाज के लोगों के साथ वार्ता हुई बाद में आपसी सहयोग से मंदिर बनाने पर सहमति बनी। जिसके लिए एक लखित पत्र भी तैयार किया गया। जिस पर दोनों समाज के लोगों ने हस्ताक्षर किए।
हालांकि बाद में जैन समाज के लोगों ने सनातन धर्म के लोगों से ही मंदिर बनाने के लिए कह दिया। इसके बाद अधिकारियों ने भूमिया परिसर का निरीक्षण कर दोनों समाज के लोगों को शांति व प्रेम पूर्वक मंदिर निर्माण करने के निर्देश दिए।
03:57 PM, 17-Dec-2022

ज्ञापन सौंपते किसान
– फोटो : अमर उजाला
नकुड़ में भारतीय किसान यूनियन (भानु) से जुड़े किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। भाकियू (भानु) से जुड़े किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर जिन किसानों के मुकदमें कोर्ट में विचाराधीन हैं उन्हें फसल काटने की अनुमति प्रदान करने, जो किसान गल्ती से यमुना की जमीन पर काबिज है उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने, यमुना नदी में किसानों की जमीन पर चल रहे अवैध खनन पर रोक लगाकर सीमांकन कराये जाने, यमुना की धारा में चल रहे खनन पर रोक लगवाए जाने, सरसवा के गांव कुतुबपुर राजकीय इंटर कालेज में अध्यापकों की नियुक्ति करवाये जाने आदि की मांग करते हुए समाधान कराये जाने की मांग की। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुभाष राणा, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, इंतजार एडवोकेट, विजयपाल, कौशर अली व शाहनवाज आदि रहे।
03:41 PM, 17-Dec-2022
फांसी लगाने से घायल हुए मजदूर ने मेडिकल में दम तोड़ा
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डोरली निवासी रामचंद्र का बेटा नंदकिशोर राजमिस्त्री के पास में मजदूरी करता हैं । 30 नवंबर को उसने घर पर ही फांसी लगा ली थी फांसी लगा ले के दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां पर उसका उपचार चल रहा था। अब कुछ दिन पहले उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां सुबह उसकी मौत हो है।
मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि किस कारण से फांसी लगाई थी यह स्पष्ट नहीं हुआ हुआ। मृतक मजदूरी करता था।
03:09 PM, 17-Dec-2022
शामली में एंबुलेंस में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग

एंबुलेंस में लगी आग
– फोटो : एंबुलेंस में लगी आग
शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे मार्ग पर एक गैराज में खड़ी एंबुलेंस में संदिग्ध परिस्थिति में आग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। एंबुलेंस शहर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में अस्थाई रूप से संचालित थी। दमकल विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है
शहर कोतवाली क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर साहिल गैरिज में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे पर साहिल गैरेज में एंबुलेंस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही तुरंत हमारी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने वाली एंबुलेंस अस्थाई रूप से नगर के डॉ. खुर्शीद के यहां संचालित थी। जब भी उसका चालक गोविंद नाम का मौके से फरार था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
02:40 PM, 17-Dec-2022
संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण ने तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की

समस्याएं सुनते अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में जानसठ तहसील में शनिवार को गांव पुटठी इब्राहिमपुर निवासी ओमपाल पुत्र हरफूल अपनी मांगों पूरा कराने को तीन बार लखनऊ में मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच कर शिकायत कर चुके हैं। उनकी समस्या है कि टिकोला शुगर मिल की जमीन की पैमाइश कराई जाए। ग्राम सभा की भूमि की डेढ़ सौ बीघा जमीन की पैमाइश कराई जाए। वही शिकायतकर्ता ग्रामीण के नाम एक पट्टे की भूमि भी है, जो आज तक भूमिधर में दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित कई बार उच्चाधिकारियों तक से शिकायत कर चुका है। उसकी समस्या का समाधान नहीं होने पर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की मौजूदगी में ही डीजल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसको लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। डीएम के निर्देश पर पीड़ित ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस ग्रामीण से पूछताछ कर रही है।
02:14 PM, 17-Dec-2022

प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मेरठ कलेक्ट्रेट का घेराव कर भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो व पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर जमकर नारे बाजी की। भाजपा पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने एक ज्ञापन मेरठ जिलाधिकारी को दिया। बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का आज समस्त भारत में निंदा और विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। बताया गया कि छात्रा के परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि छात्रा के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।
01:52 PM, 17-Dec-2022
हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत
बताया गया कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिसमें दो युवक व दो युवतियां थी। चारों दोस्त दो दिन पूर्व हरिद्वार ऋषिकेश घूमने के लिए गए थे। चारों दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही चारों आईएएस की तैयारी भी कर रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
01:44 PM, 17-Dec-2022
मेरठ मेडिकल कॉलेज मे अवैध तरीके से चल रही आठ एंबुलेंस सीज

थाने में खड़ीं एंबुलेंस
– फोटो : अमर उजाला
मेरठ मेडिकल कॉलेज में अवैध तरीके से चल रही आठ एंबुलेंस को ट्रैफिक पुलिस ने सीजकर दिया है। ट्रैफिक पुलिस का अभियान अभी जारी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एंबुलेंस मे निकाय चुनाव के लिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये सभी एंबुलेंस अवैध तरीके से चलाई जा रही थीं।
01:42 PM, 17-Dec-2022
बागपत में आरक्षण खिड़की पर यात्रियों का हंगामा

हंगामा करते यात्री
– फोटो : अमर उजाला
शनिवार को वाजिदपुर, जौहडी, बडौत, बामनौली, गुराना, मलकपुर, बावली सहित अन्य गांवों के यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कलेक्शन खिड़की पर हंगामा शुरू कर दिया यह जो कहना था कि वे पिछले 2 दिनों से आरक्षण कराने को लेकर यहां पर पहुंच रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनका नंबर नहीं आ रहा है महिला गीता, मोनिका ने आरोप लगाया शनिवार की तडके लगभग साढे तीन बजे स्टेशन पर आकर आरक्षण कराने के लिए अपना नंबर दर्ज करा था, लेकिन सुबह सात बजे आए तो उनका नंबर लिस्ट में नहीं मिला। यात्री सोनू, कपिल, राजीव ने बताया कि आरक्षण कराने को लेकर शुक्रवार की रात्रि से ही खिड़की पर लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका नंबर नहीं आया। आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी दलालों से मिलीभगत कर अन्य लोगों का आरक्षण करा रहे हैं जबकि आम आदमियों का खिड़की पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी उनका आरक्षण नहीं हो पाता है। हंगामे की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत किया।
01:10 PM, 17-Dec-2022
देवबंद में बड़ी वारदात, दो छात्रों को मारी गोली

अस्पताल में मौजूद भीड़
– फोटो : अमर उजाला
देवबंद कोतवाली क्षेत्र में भायला-कुरडी मार्ग पर तीन युवकों ने दो छात्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Saharanpur: देवबंद में बड़ी वारदात, दो छात्रों को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप
12:59 PM, 17-Dec-2022
स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ, सामाजिक दायित्व सेवा भावना की ली शपथ
नजीबाबाद में एमडीएस इंटर कॉलेज के में दो दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। जिले भर से आए 31 स्कूलों के स्काउट- गाइड शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने एमडीएस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट- गाइड शिविर का उद्घाटन किया। एसडीएम ने जिले भर से आए स्काउट-गाइड को सेवा दायित्वों के निर्वाह की शपथ दिलाई। एसडीएम ने शिविर उद्घाटन अवसर पर आकाश में गुब्बारे छोड़े।
स्काउट – गाइड प्रार्थना के साथ स्काउट और गाइड ने सामाजिक दायित्वों के निर्वाह का संकल्प लिया। एमडीएस के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम माहेश्वरी, स्काउट कमिश्नर सत्यपाल मलिक, गाइड कमिश्नर निर्मला शर्मा, असिस्टेंट गाइड कमिश्नर शबाना हाशमी के नेतृत्व में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में जनपद के 19 विद्यालयों के स्काउट और 12 विद्यालयों की कई छात्राएं भाग ले रहीं हैं।
12:37 PM, 17-Dec-2022

प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अशोभनीय बयान देने के खिलाफ भाजपाई में आक्रोश है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता आज हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर एकत्र हुए जहां उन्होंने धरना दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने इस दौरान भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
12:35 PM, 17-Dec-2022
बिजनौर में चीनी मिल के विस्तारीकरण को किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

किसानों का धरना
– फोटो : अमर उजाला
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के विस्तारीकरण की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने नजीबाद चीनी मिल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार को भाकियू के प्रदेश सचिव ठाकुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने चीनी मिल परिसर में धरना दिया। किसानों का का कहना था कि मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्य नाथ ने किसानों से नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण करने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता इतनी कम है कि किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा रहता है। मिल में आए दिन तकनीकी खराबी भी होती रहती है, जिससे गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को कई दिनों तक मिल परिसर में ही रातें गुजारनी पड़ती है। किसानों ने चेताया कि चीनी मिल के विस्तारीकरण होने तक किसानों का धरना और प्रदेश सरकार का विरोध जारी रहेगा।
12:06 PM, 17-Dec-2022
शामली के झिंझाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पशुओं के अवशेष लेकर हापुड़ जा रहे कैंटर की मेरठ-करनाल हाईवे पर काठा नदी के निकट आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक के शव को मुश्किल से बाहर निकाला। मेरठ करनाल हाईवे पर दिनों में हुई दो दुर्घटना में यह दूसरी मौत है।
पुलिस के अनुसार मेरठ करनाल हाईवे काठा नदी के निकट करनाल की दिशा से हापुड़ जा रहे केंटर की आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे चालक कैंटर के अंदर ही फंस गया। रात्रि का समय होने ही वजह से दुर्घटना के समय कोई मौके पर नहीं पहुंच सका। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंसे कैंटर चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि चालक रवेत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव बापोर पटियाला पंजाब से पशुओं के अवशेष लेकर हापुड़ फैक्ट्री में जा रहा था। पुलिस ने रात्रि में ही मृतक चालक के पर्स से मिले मोबाइल नंबरों पर हादसे की सूचना दे दी थी।
[ad_2]
Source link