[ad_1]

अखिलेश यादव का रोड शो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौ मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव का रोड शो जिन छह वार्डों से होकर गुजरा था, उनमें से दो पार्षद एआईएमआईएम के जीते हैं और एक आजाद समाज पार्टी का। तीन पार्षद सपा के खाते में गए हैं। रोड शो वार्ड 08, 55, 76, 81, 89 और 90 में था। इनमें से सपा 55, 89 और 90 जीते हैं। वार्ड 8 आजाद समाज पार्टी और 76 और 81 एआईएमआईएम जीती है।
मेरठ विधायक रफीक अंसारी के विधानसभा क्षेत्र से सपा के 8 पार्षद जीते हैं। पिछली बार पूरे शहर से सिर्फ चार विधायक जीते थे। वह एक बार महापौर का चुनाव लड़े थे, उन्हें सवा लाख से ज्यादा वोट मिले थे। रफीक अंसारी का कहना है कि उनका वोट वार्ड 73 में है।
इस वार्ड से सपा का प्रत्याशी इकरामुद्दीन सैफी जीते हैं। जिस वार्ड 80 से एआईएमआईएम का प्रत्याशी जीता है, उस वार्ड में उनका और उनके परिवार का वोट नहीं है। वार्ड 80 से वह पूर्व में विधानसभा का चुनाव जरूरत लड़े थे।
यह भी पढ़ें: ICSE Board Result: 10वीं में काजल देश की सेकंड टाॅपर, 12वीं में अमृषा ने बाजी मारी, अब ये हैं टॉपर्स के सपने
[ad_2]
Source link