Moradabad: मैनाठेर में खेत की मेड़ को लेकर जमकर बवाल, पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात

[ad_1]

Moradabad: Uproar over farm bund in Mainather, former head shot dead

मुरादाबाद के मैनाठेर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद

विस्तार


मैनाठेर के रसूलपुर गोसर में खेत की मेड़ को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बहस के बाद फायरिंग हो गई। इस बीच गोली लगने से पूर्व प्रधान राजवीर सिंह (60) की जान चली गई। गांव में तनाव के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार सुबह खेत की मेड़ को लेकर गांव में विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट हो गई थी। इस बीच गोली चलने से पूर्व प्रधान राजवीर को मौत हो गई। इससे हंगामा मच गया।

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पर पहुंची। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गोली मारने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है। 

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *