Moradabad: रेलवे स्टेशन में राज्य कर की टीमों का छापा, लाखों की चोरी पकड़ी, बरामद माल की कीमत दस लाख से अधिक

[ad_1]

Moradabad: State tax teams raid railway station, theft worth lakhs caught, value recovered goods ten lakhs

राज्य कर विभाग ने मुरादाबाद स्टेशन पर पकड़ा सामान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राज्य कर की टीमों ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर तीन ट्रेनों से लाए गए 65 नग स्क्रैप और होजरी बरामद किया। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना था कि 48 नग माल दलालों ने गायब कर दिया था, लेकिन रेलवे अधिकारियों की मदद से पकड़ा गया। बरामद माल की कीमत दस लाख रुपये से अधिक है। 

राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 आरए सेठ को गोपनीय सूचना मिली कि ट्रेनों के माध्यम से शहर में कर चोरी के माल लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एडिशनल कमिश्नर ने ज्वाइंट कमिश्नर श्रीहरि मिश्रा और मोहित गुप्ता के नेतृत्व में छापा मारने के लिए दो टीमें गठित की।

कर चोरी का माल पकड़ने के लिए सात अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार, सौरव उमराव, दमयंती गंगवार, भूमिका शर्मा एवं रणविजय सिंह को रणनीति के तहत रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर जगह जगह तैनात किया गया। रात करीब डेढ़ बजे रानीखेत एक्सप्रेस आने पर माल उतारा गया।

इसके बाद गरीब नवाज और लखनऊ मेल से भी माल उतारे गए। राज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार ने कर चोरी का माल पहचानने के बाद अन्य अधिकारियों को भी बुला लिया। भीड़ का लाभ उठाते हुए दलालों ने 48 नग माल इधर उधर फेंक दिया। इस मामले में रेलवे प्रशासन के सहयोग से अन्य प्लेटफार्मों पर छिपाए गए माल को राज्य कर की टीमों ने बरामद कर लिया।

दोनों ज्वाइंट कमिश्नर ने बरामद कुल 65 नग माल को सीज कर दिया। बरामद माल की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

माल गायब होने पर अधिकारियों के उड़े होश

रेलवे प्लेटफार्म पर सीज 65 नग माल में से 48 नग माल गायब होने पर राज्य कर अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में जीआरपी और रेल प्रशासन की मदद ली गई। रेलवे अधिकारियों की मदद से रात तीन बजे अन्य प्लेटफार्म से माल बरामद होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पता चला कि माल दलालों ने गायब कराया था। बरामद माल में ब्रास, एल्युमिनियम, कॉपर और होजरी के माल शामिल हैं। अब इस मामले में संबंधित व्यवसायियों को माल पहचानने के लिए बुलाया जाएगा।

यात्री बनकर गए थे अधिकारी

जीएसटी चोरी का माल पकड़ने के लिए राज्य कर के अधिकारी यात्री बनकर प्लेटफार्म पर गए थे। ट्रेनों से माल उतरने के बाद पूरी तरह परख लिया था। इसके बाद बताया कि ट्रेनों से उतारा गया माल कर चोरी का है। माल को सीज किया जाएगा। इसके बाद माल लाने वाले दुबक गए। वे अधिकारियों के सामने नहीं आए।

 

ईमानदार करदाताओं का राज्य कर विभाग स्वागत करेगा, लेकिन कर चोरी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्रवाई जारी रहेगी। –आरए सेठ, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, मुरादाबाद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *