[ad_1]

हाजी इजलाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को मंगलवार हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। बताया गया कि हाजी इजलाल के वकील ने कई महीने से कोर्ट में इसकी अर्जी लगाई हुई थी। जिसमें सुनवाई हुई है। इजलाल की जमानत मिलने पर कोतवाली में अलर्ट जारी हो गया है।
23 मई 2008 में कोतवाली थानाक्षेत्र के गुदडी बाजार में पुनीत गिरी, सुधीर व सुनील ढाका की हत्या हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हाजी इजलाल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बताया था कि एक युवती को लेकर इजलाल ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीनों युवकों की लाश बागपत के बिनोली गंग नहर में मिली थी। जिसको लेकर मेरठ और बागपत में जनाक्रोश भी हुआ था। तभी से मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जो जेल में बंद था।
यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब कुरैशी के बेटे इमरान को गैंगस्टर में भी जमानत मिली
[ad_2]
Source link