Nitish Kumar Biography: किताब के विमोचन पर लालू प्रसाद बोले- आरक्षण पर खतरा पैदा कर रहे नरेंद्र मोदी

[ad_1]

Bihar News; Release of the book written on the biography of Nitish Kumar, Lalu Yadav, Udayakant Mishra, Munna

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पिछले कुछ दिनों में चर्चा में रहने वाली किताब “नीतीश कुमार अंतरंग दोस्तों की नजर से” का विमोचन हो गया। ज्ञान भवन में इस पुस्तक का विमोचन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि इस किताब का विमोचन ऐसे समय में हो रहा है। जब हमारा देश टूट रहा है। नरेंद्र मोदी जो इस देश के प्रधानमंत्री हैं, वह चारों तरफ से इस देश में डाका डाल रहे हैं। राम और रहिम के बंदों के बीच मतभेद पैदा किया। गरीबी और भूखमरी मिटाने की कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारे देश के लोकतंत्र को मिटाने की साजिश हो रही है। ऐसे समय में हमलोग इकट्ठा हो रहे हैं। यह किताब ऐसे समय में लोगों को रोशनी दिखाएगा। राजद सुप्रीमो ने कहा कि शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया है। हमने सुना है कि सब चर्चा कर रहे हैं कि बिहार के सांसदों को तोड़ो, सांसदों को निकालो लेकिन बिहार कहां हिलता-डुलता है, हम बिहार को हिलने नहीं देंगे। बिहार किसी कीमत पर नहीं हिलेगा। बिहार से ही भाजपा का सफाया होगा। नरेंद्र मोदी का सफाया होना तय है। 

दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद बिहार को तोड़ने की साजिश कर रही है

आरक्षण पर खतरा पैदा कर रहा है नरेंद्र मोदी। भ्रष्टाचार की बाद कर रहा है। इससे बड़ा भ्रष्टाचार कौन कर रहा है। भाजपा अब दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद बिहार को तोड़ने की साजिश कर रही है। तुम क्या तोड़ोगे बिहार को। हमलोग एकजुट होकर देश की लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। संविधान को मजबूत करेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल ही साधारण घर से निकले हुए नेता हैं। इनके पिताजी वैद्य थे। लोकसभा से लेकर विधानसभा तक और जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष की जगह खाली हो गई। कई वरीय नेता भी थे जो चाहते थे कि कर्पूरी जी के जगह पर वह नेता प्रतिपक्ष बने। लेकिन, उस वक्त नीतीश कुमार ने हमारा साथ दिया। और मुझे नेता प्रतिपक्ष बना दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *