Plane Crash: नेपाल के बाद अब अमेरिका में भी प्लेन दुर्घटना, 4 लोगों की मौत

[ad_1]

America Plane Crash: अमेरिका में टेक्सास प्रांत के योकुम शहर में हवाई अड्डे पर कल एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें टेनेसी गिरजाघर के चार सदस्यों की मौत हो गई और प्रमुख पादरी घायल हो गए. अधिकारियों और गिरजाघर ने यह जानकारी दी. संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार, योकुम में स्थित एक हवाई अड्डे के दक्षिण में एक खुले मैदान में एकल-इंजन वाला पाइपर पीए-46 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. योकुम, लगभग छह हजार लोगों की आबादी वाला एक छोटा शहर है, जो सैन एंटोनियो से लगभग 160 किलोमीटर दूर, पूर्व में स्थित है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *