[ad_1]

बीच सड़क रंगबाजी, पुलिस लिखी गाड़ी सीज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर नंबर प्लेट की जगह ठाकुर लिखना कार मालिक को भारी पड़ गया। मामला अर्दली बाजार के पास का है। जहां मंगलवार की रात एसयूवी खड़ी करके युवक रंगबाजी दिखा रहे थे। नंबर प्लेट पर ठाकुर और पुलिस लिखे गाड़ी को कैंट पुलिस ने सीज कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि कार चालक ने बताया कि उसके पिता महाराजगंज जिले में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। इसलिए कार पर पुलिस लिखा मोनोग्राम लगा है। पुलिस ने 28 हजार 500 रुपये का चालान भी थमा दिया।
[ad_2]
Source link