PM Modi in Varanasi: भविष्य के विकास पर पीएम मोदी की मुहर, बृहद बनारस की परिकल्पना को भी मंजूरी

[ad_1]

वाराणसी में रोपवे का मॉडल देखते पीएम मोदी

वाराणसी में रोपवे का मॉडल देखते पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बनारस के भविष्य के विकास पर मुहर लगाई और बृहद बनारस की परिकल्पना को धरातल पर उतारने की भी मंजूरी दे दी है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों के समग्र विकास का खाका पावर प्वाइंटर प्रजेंटेशन के जरिये प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सुझाव दिए हैं।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी मंडल के चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और मिर्जापुर मंडल के मिर्जापुर और भदोही के समग्र विकास के लिए तैयार कार्ययोजना के बारे में बताया। इसमें इन जिलों को वाराणसी के समानांतर विकसित करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इन जिलों को वाराणसी से जोड़ने के लिए रिंग रोड की तर्ज पर सड़क का निर्माण, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी की संभावना और जल परिवहन की संभावनाओं पर किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया। इसमें जिलों की क्षमता के मुताबिक ही उनके विकास की रुपरेखा तैयार कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बनारसी कचौड़ी, लौंगलता, लस्सी और पान…पीएम मोदी ने फिर चमकाया ब्रांड बनारस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *