Uttarakhand: गडकरी ने ट्वीट कर दी पिथौरागढ़ और बागेश्वर को 348.56 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने जताया आभार

[ad_1]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को सौगात दी है। गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में NH-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए NH(O) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस ट्वीट के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया। सीएम ने सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसी तरह विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा।

ये भी पढ़ें…Kedarnath Heli Service: हेली सेवा के लिए बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पढ़ें जरूरी जानकारी

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *