[ad_1]

पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को काशी की धरा से पूर्वांचल को 12 हजार करोड़ रुपये लागत की 29 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की जनता की सुख सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं से काशी नए कलेवर में नजर आएगी। मोक्षधाम मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र का पुनर्विकास होगा और घाटों पर जेटी निर्माण से सुरक्षित गंगा स्नान के साथ जल परिवहन भी सुलग होगा। पीएम हजारों करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं के साथ ही आवास, सुरक्षा, यातायात सहित हर क्षेत्र में जनता की सहूलियत से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे।
गुलाबी पत्थरों से सजेंगे मोक्षधाम, पूरे होंगे रीति रिवाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिकर्णिका तीर्थ और हरिश्चंद्र घाट की सूरत बदलने की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। दोनों घाटों को जयपुर और चुनार के गुलाबी पत्थरों से नागर शैली में विकसित किया जाएगा। मणिकर्णिका घाट से तारकेश्वर मंदिर तक की इमारत को नागर शैली में विकसित करने की तैयारी है। घाट के पुनर्विकास का काम सीएसआर फंड से होगा। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा से अनुमति मिलने के बाद संपूर्ण घाट के अलावा मणिकर्णिका कुंड, रत्नेश्वर महादेव मंदिर का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। तारकेश्वर महादेव मंदिर तक तीन मंजिला और तारकेश्वर महादेव से दत्तात्रेय पादुका तक (300 से 400 मीटर) का निर्माण होगा। मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास और जीर्णोद्धार के लिए 17.56 करोड़ की लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत मणिकर्णिका घाट पर शव पंजीकरण कार्यालय, शवदाह स्थल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्ते, शवदाह से पहले होने वाले धार्मिक रीति रिवाज आदि के लिए विशेष स्थान और शव स्नान की व्यवस्था होगी।
[ad_2]
Source link