[ad_1]

वाराणसी में गौरव वल्लभ ने की पत्रकार वार्ता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ त्रिपाठी बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस मामले में देश के पूरे इतिहास में अधिकतम सजा आज तक किसी को नहीं हुई वह सजा राहुल गांधी को सुना दी गई। सजा सुनाने के 24 घंटे के बाद संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके महज 25 से 30 घंटे बाद उन्हें घर खाली करने का भी नोटिस दे दिया गया। कसम से इतने संयोग तो हिंदी फिल्मों में भी नहीं होते जितने राहुल गांधी के साथ हुए।
पत्रकार वार्ता में भाजपा पर हमला बोलते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि यह संयोग नहीं यह प्रयोग है। जो-जो अदाणी से रिश्ते के बारे में सवाल पूछेगा उसके साथ भी यही होगा। प्रधानमंत्री जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां अदाणी भी नजर आते हैं। इस पर राहुल गांधी ने सवाल पूछ तो पूरी सरकार असहज हो गई।
गौरव वल्लभ ने कहा कि कोरोना संकट काल में हम सबकी आय घटी। उस समय एक व्यक्ति तेजी से बढ़ रहा था। जो दुनिया का 600 नंबर का अमीर आदमी था वो दूसरे नंबर का अमीर हो गया।
ये भी पढ़ें: ‘मेरा घर Rahul Gandhi जी का घर’: राहुल गांधी के लिए वाराणसी में अजय राय ने लगाई ये नेमप्लेट, बोले- हम साथ हैं
[ad_2]
Source link