Rajouri Encounter: राजोरी में पहली बार चार पैरा कमांडो एक साथ शहीद, आतंकियों पर रॉकेट लांचर से हमला करने का शक

[ad_1]

Rajouri Encounter: Four para commandos martyred together first time in Rajouri, terrorists attacked with rock

राजोरी ऑपरेशन के दौरान शहीद जवान
– फोटो : पीआरओ

विस्तार

राजोरी जिले के केसर हिल में आतंकवादी विरोधी अभियान में शहीद हुए पांच में चार पैरा कमांडो हैं। एक राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का जवान है। राजोरी-पुंछ में पहली बार हुआ है कि एक साथ चार पैरा कमांडो मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार इससे पहले बीते वर्ष पुंछ के भाटादूड़ियां में हुई मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो शहीद हुआ था।

सूत्रों के अनुसार केसरी हिल इलाके में आतंकी घात लगा कर बैठे थे। जैसे ही पैरा कमांडो उस स्थान पर पहुंचे तो आतंकियों ने पहले उन्हें गोलीबारी कर उलझाया और फिर रॉकेट लांचर से हमला किया। इस बीच आईईडी में विस्फोट होने से पैरा कमांडो चपेट में आ गए। जैसे ही आईईडी ब्लास्ट हुआ उसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले। उनकी धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। 

सरकार आतंकवाद से लड़ने और उसे हराने के संकल्प पर अडिग : उप राज्यपाल

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजोरी में आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में पांच सैनिकों की शहादत पर दुख जताया है। सरकार आतंकवाद का मुकाबला करने और उसे हराने के संकल्प पर अडिग है। शहीद हुए बहादुर सैन्यकर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद के खतरे से लड़ने और उसे हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सेना व पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के संपर्क में हैं। 

एक दहशतगर्द का किया खात्मा 

राजोरी के केसरी हिल इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि अन्य के जख्मी होने की सूचना है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। मौके पर उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे हुए है। वह पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56, चार मैगजीन, एके 56 के राउंड, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान की जा रही है। उधर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में राजोरी मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजे गए। 

शुक्रवार को राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में पांच जवान शहीद जबकि एक मेजर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान दहशतगर्दों की ओर से बिछाई गई आईईडी विस्फोट में सेना को बड़ा नुकसान हुआ था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *