[ad_1]

नाबालिग के हत्यारोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी ने ही प्रेमिका के भाई कुलबीर की हत्या की थी। नाबालिग बहन के प्रेम संबंधों का कुलबीर विरोध कर रहा था। इसके बाद हत्या करने से पहले आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से नींद की गोली के पत्ते भी बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस मृतक की बहन से अब भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
अंकिता हत्याकांड: SC ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब, रिपोर्ट जमा करने के लिए दिया दो हफ्ते का समय
सोमवार को लक्सर कोतवाली में एसपी क्राइम रेखा यादव ने प्रेसवार्ता कर हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि ढाढेकी निवासी सेठपाल का 17 साल का बेटा कुलबीर उर्फ शेर सिंह घर से गायब हो गया था। परिवार के सभी लोग गहरी नींद में मिले थे। उसकी नाबालिग बहन गहरी नींद में नहीं मिली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुलबीर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
[ad_2]
Source link