RSS plan for UP: सेवा और संपर्क को गांव-गांव तक बढ़ाएगा संघ, दलित व आदिवासी बस्तियों पर देगा जोर

[ad_1]

RSS will expand its reach till Porvanchal and Bundelkhand.

संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्वी क्षेत्र में सेवा और संपर्क कार्य को गांव-गांव बढ़ाएगा। संघ के पूर्वी क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अवध से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र में शाखाओं के विस्तार और सेवा कार्य बढ़ाने पर जोर दिया।

निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक में दलित व आदिवासी बस्तियों में संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। दलितों और आदिवासियों के बीच सेवा कार्य संचालित कर उन्हें संघ से जोड़ा जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान के साथ उन्हें मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

ये भी पढ़ें – दुर्घटना में बिजलीकर्मी की मौत पर अब मिलेगी 7.50 लाख रुपये की सहायता, व्यवस्था आज से लागू

ये भी पढ़ें – लखनऊ पीठ का आदेश: पांच विशेषज्ञों की समिति करेगी आदिपुरुष का पुनरीक्षण, फिर तय होगा फिल्म का भविष्य

दलित और आदिवासी क्षेत्रों के साथ गांवों में चिकित्सा केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना के साथ अन्य सेवा कार्य भी चलाए जाएंगे। संघ अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण सहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों को भी जनता के बीच रखेगा। राष्ट्रवाद से जुड़े समसामायिक मुद्दों को लेकर भी जनता के बीच माहौल बनाया जाएगा।

शताब्दी वर्ष के मद्देनजर नियुक्त शताब्दी विस्तारक जुलाई से न्याय पंचायत स्तर तक संघ को मजबूत बनाएंगे। संघ परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी जीवनशैली जैसे कार्यों को भी विस्तार देगा। सूत्रों के मुताबिक तीन दिन से चल रही बैठक में पूर्वी क्षेत्र में संघ से विस्तार और सेवा कार्य की सराहना की गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *