Rudraprayag: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड जोन में फंसे चार पोर्टर, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

[ad_1]

Four portars stuck in iceberg zone on Kedarnath Route removed safely Uttarakhand news in hindi

हिमखंड जोन में फंसे पोर्टल सकुशल निकाले
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड, केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में हिमखंड जोन में नेपाली मूल के फंसे चार लोगों को एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कराया। बुधवार को शाम छह बजे लिनचोली से केदारनाथ जा रहे नेपाली मूल के चार लोग, जो यात्रा में पोर्टल का काम कर रहे हैं, हिमखंड जोन में फंस गए थे।

ये भी पढ़ें…Chardham Yatra 2023: खराब मौसम ने बिगाड़ा यात्रियों का कार्यक्रम, होटल-लॉज में दुबके रहे, देखें ये तस्वीरें

भारी बर्फ के कारण ये यात्री आगे नहीं बढ़ पाए। सूचना पर एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी संतोष रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। टीम ने हिमखंड में फंसे चंदा बहादुर, शेर बहादुर, हरक बहादुर थापा और राम बहादुर को दोतरफा जमा भारी बर्फ से बीच से सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी महावीर सिंह, आरक्षी तरुण कुमार और राजीव बिष्ट शामिल थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *