Sant Kabir Nagar News: बोलेरो में बैठकर बरात से घर आ रहे थे लोग, एक हादसा और दो की हो गई मौत

[ad_1]

सड़क हादसे में मृत दो शख्स।

सड़क हादसे में मृत दो शख्स।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी के पास सोमवार देर रात हुए हादसे में बोलेरो सवार वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

महुली क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी 23 वर्षीय आनंद पाल यादव की बहन की शादी बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के देवाडीह गांव में हुई है। आनंद के बहन के देवर की शादी सोमवार को थी। बरात देवाडीह से सोमवार की शाम को बस्ती जिले के ही कलवारी क्षेत्र के मटियरिया गांव में गई थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए आनंद पाल यादव के साथ गांव के 60 वर्षीय जगदीश यादव और 35 वर्षीय अमित गुप्ता बोलेरो से गए थे।

बोलेरो अमित गुप्ता चला रहे थे। बरात में भोजन करके देर रात में ही तीनों लोग घर लौट रहे थे। लोग धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी के दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन से बोलेरो टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया,जहां देखते ही डॉक्टरों ने जगदीश यादव और आनंद पाल यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चालक अमित गुप्ता का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत बता कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बतायाा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *