[ad_1]

एचपीयू शिमला पुस्तकालय भवन में जोरदार धमाका।
– फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला के पुस्तकालय भवन के टॉप फ्लोर में टावर की बैटरी रूम आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके से कमरे के शीशे टूट गए और इससे अफरातफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद विवि सुरक्षा कर्मियों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। माल रोड और बलुगंज फायर स्टेशन से बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग को नियंत्रित कर पुस्तकालय भवन को सुरक्षित बचा लिया। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गणीमत रही कि छुट्टी के करण पुस्तकालय बंद था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
[ad_2]
Source link