[ad_1]

देव नगर इलाके में अवैध निर्माण।
– फोटो : अमर उजाला
शिमला शहर के विकास नगर वार्ड के देव नगर इलाके में किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम ने तोड़ दिया है। निगम को सूचना मिली थी कि एक भवन मालिक ने घर के चारों ओर लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम टीम ने इस स्ट्रक्चर को तोड़ दिया। साथ ही भवन मालिक को बिना अनुमति निर्माण करने पर नोटिस भी जारी किया गया है। नगर निगम वास्तुकार महबूब शेख का कहना है कि शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
[ad_2]
Source link