[ad_1]

शिमला शहर में पानी महंगा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कूड़ा शुल्क और प्रॉपटी टैक्स की दरें बढ़ने के बाद शहरवासियों को एक और झटका लगा है। शिमला शहर में पीने का पानी भी महंगा हो गया है। सरकार ने शहर में पानी की दरें 10 फीसदी बढ़ाने के कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि शहर में पानी की बढ़ी दरें फरवरी से ही लागू करने का फैसला लिया है। पेयजल कंपनी फरवरी से ही शहरवासियों को पानी के बढ़े हुए बिल जारी करेगी। उपभोक्ताओं को वीरवार से पानी के बिल मिलना शुरू हो जाएंगे।
[ad_2]
Source link