[ad_1]

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में जहरीला सामान बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं। इसलिए ही अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की ओर से पीएम मोदी का सिर फोड़ने से जुड़े बयान पर पाठक ने कड़ी आपत्ति जताई।
गौरतलब है कि चरण दास महंत ने कहा था कि ”प्रधानमंत्री का मुकाबला करने के लिए ऐसा व्यक्ति चाहिए जो लाठी मार कर उनका सर फोड़ सके।’ उनके इस बयान पर बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, कांग्रेस के नेता उतने ही निम्न स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर जनता के बढ़ते भरोसे को देखकर कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 2009 से अब तक नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 92 गालियां दी जा चुकी हैं। महात्मा गांधी की परंपरा के उत्तराधिकारी होने का दंभ भरने वाले कांग्रेसियों का मन बहुत मैला हो चुका है। ये गरीब और पिछड़े समाज से निकलकर पार्टी के आम कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बनने वाले मोदी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सामंती सोच रखने वाले इनके नेता अपनी खीझ मोदी पर ही नहीं बल्कि 140 करोड़ आम हिंदुस्तानियों पर भी निकाल रहे हैं।
सासू मां, साला व पत्नी तय करें वाड्रा का टिकट
राबर्ट वाड्रा द्वारा चुनाव लड़ने के लिए कई दलों से ऑफर मिलने संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से तो वाड्रा को चुनाव लड़ने का ऑफर नहीं दिया गया, रही बात कांग्रेस की तो वहां तो वाड्रा की सासू मां, साला और पत्नी ही सर्वेसर्वा हैं। उन्हें वाड्रा को टिकट दे देना चाहिए।
[ad_2]
Source link