Sonbhadra: क्या यही काम है आपका…नाला निर्माण की धीमी गति पर भड़के डीएम, ठेकेदार पर FIR कराने के निर्देश

[ad_1]

Is this your job Sonbhadra DM furious over slow pace of drain construction

नगर की जलनिकासी व्यवस्था का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बारिश शुरू होने के बाद भी सोनभद्र शहर की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने पर शुक्रवार को डीएम भड़क उठे। जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। पिछले डेढ़ साल से निर्माणाधीन नाले की प्रगति सुस्त होने पर डीएम ने सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक को तत्काल ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाने को कहा।

वहीं फ्लाईओवर की पानी निकासी के लिए टूटी पाइप न बदलने और नालों की सफाई कराने में लापरवाही पर एसीपी टोल प्लाजा के विरुद्ध भी तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। सोनभद्र के कई मोहल्लों में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रहती है।

अमर उजाला में छपी खबर का डीएम ने लिया संज्ञान

इसके समाधान के लिए ही करीब 37 करोड़ रुपये से नाला निर्माण कराया जा रहा है। पिछले डेढ़ साल से चल रहा निर्माण कार्य अब तक 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया, जबकि इसे जून तक पूरा कर लेना था। काम की धीमी गति और नालों की सफाई में सुस्ती के कारण बारिश में आने वाली समस्या को अमर उजाला लगातार उठाता रहा है।

ये भी पढ़ें: आसमान से बरसी आफत; तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच की मौत, महिला समेत तीन लोग झुलसे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *