[ad_1]

टमाटर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टमाटर की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड में कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। बाहर से टमाटर आ नहीं रहा है और पहाड़ से आवक आधी रह गई है। इसके चलते दाम आसमान पर हैं।
मंडी के व्यापारी फुरकान ने बताया, भूस्खलन के चलते रास्ते और सड़क बंद होने से चकराता, त्यूणी, थत्यूड़ समेत कई पहाड़ी इलाकों से टमाटर की फसल देहरादून नहीं पहुंच पा रही है। इसलिए रेट और बढ़े हैं। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया, बृहस्पतिवार को सिर्फ 441 क्विंटल टमाटर मंडी पहुंचा जबकि बुधवार को एक हजार क्विंटल से अधिक की आवक हुई थी। थोक में टमाटर 100 से 120 प्रति किलो बिका और फुटकर में 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक दाम रहा। वहीं, मंडी में लगाए गए सस्ते काउंटर पर 50 से 80 रुपये प्रति किलो टमाटर मिला।
मुनाफा देख किसान बेच रहे कच्चा टमाटर
किसान भी मौके का फायदा उठाकर कच्चे टमाटर ही बेचने में जुटे हैं। मंडी में आए किसान विकास नेगी ने बताया, अभी टमाटर के बढ़ते दामों के चलते कच्चे टमाटर के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। इसके चलते लगभग सभी किसान कच्चे टमाटर बेच रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि आने वाले दिनों में टमाटर की कीमत सामान्य होने के बाद इतने दाम नहीं मिल पाएंगे।
[ad_2]
Source link