UP: आगरा को मिला सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का तोहफा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 16 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

[ad_1]

Agra gets Super Specialty Center Union Health Minister will inaugurate on 16th September

एसएन मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में अब गंभीर बीमारियों का इलाज भी हो सकेगा।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया 16 सितंबर को एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अभी इसमें ओपीडी ही संचालित है, ऑपरेशन थिएटर बनाने का कार्य चल रहा है।

 प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 200 करोड़ की लागत से बन रही सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में अभी गंभीर रोगों की ओपीडी चल रही है। एक ऑपरेशन थिएटर बन कर तैयार हो गया है, कैथ लैब समेत चार और बनना बाकी है। अक्तूबर तक ओटी तैयार हो जाएंगी।

एक्सरे, सीटी स्कैन समेत अन्य मशीनें भी लगाई जा रही हैं। इसके बाद मरीजों को जांच और ऑपरेशन की भी सुविधा मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 16 को 100 योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिसमें एक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भी शामिल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *