UP: आगरा में किशोर का अपहरण, फिरौती के लिए आया फोन; उड़े घरवालों के होश

[ad_1]

Kidnapping of teenager in Agra got call for ransom

धमकी भरा फोन कॉल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना सैंया के नगला ककरारा गांव से 25 जुलाई को घर से आगरा किताब खरीदने के लिए निकले किशोर को अगवा कर लिया गया। शुक्रवार सुबह परिजन के पास एक लाख रुपये की फिरौती मांगने की कॉल आई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है।

बैंक से निकाले थे पैसे 

ग्राम नगला ककरारा, सिकंदरपुर निवासी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल (17) घर से किताब खरीदने की कहकर आगरा के लिए निकला था। विशाल ने तेहरा की बैंक शाखा से खाते से 4500 रुपये भी निकाले। इटौरा पहुंचने पर उनकी फोन पर बात भी हुई। इसके बाद वह शाम तक आगरा से नहीं लौटा। परिजन तभी से दोस्तों व रिश्तेदारों में तलाश कर रहे थे। थाना सैंया में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें – UP: आगरा के युवक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी में मिली लाश; धर्मवीर यादव ने बेची थी तीन करोड़ की जमीन

बेटे को मोबाइल से ही आया कॉल 

पिता ने बताया कि उनके पास शुक्रवार की सुबह 10 बजे विशाल के मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने विशाल को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस पर पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई है। सूचना पर एसीपी पीयूषकांत ने थाना सैंया पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है। चंद्रवीर कारपेंटर हैं। परिवार में छह बच्चों में चार लड़कियां और दो पुत्र हैं। विशाल दूसरे नंबर का है।

ये भी पढ़ें – UP: शादी के 15 माह बाद युवक की मौत, 36 घंटे बाद नहर से मिली लाश; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *