UP: पति नहीं मोमोज पसंद… रोज न लाने पर पत्नी पहुंची थाने, बोली- इसके साथ नहीं रहना; बात सुन पुलिस भी हैरान

[ad_1]

Wife reached police station and asked not to live with husband for not bringing momos daily in Agra

UP: पति से अधिक मोमोज पसंद…रोज न लाने पर पत्नी पहुंची थाने
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर पत्नी मायके आ गए। उसने पुलिस ने शिकायत की। कहा कि यह मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी। इसके बाद पति मोमोज लेकर नहीं आता। 

इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। दो महीने पहले वह मायके आ गई। तब से वहीं है। पति का कहना है कि कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं। तब नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *