UP B.Ed JEE: बीएड प्रवेश परीक्षा में हाथरस के दो होनहारों ने टॉप 10 में बनाई जगह, शारदा-सचिन ने किया नाम रोशन

[ad_1]

Two promising Hathras made it to the top 10 in B.Ed entrance exam

हाथरस की शारदा और सचिन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी हो गया है। टॉप 10 की लिस्ट में यूपी के हाथरस जनपद ने परचम लहराया है। हाथरस के दो होनहारों ने उसमें जगह बनाई है। सिकंदराराऊ की कुमारी शारदा ने 5वां, तो सासनी के सचिन कुमार ने 10वां स्थान हासिल किया है।

सिकंदराराऊ के गांव कपसिया निवासी शारदा राजपूत ने बीएड प्रवेश परीक्षा में 5वां स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शारदा के पिता जयप्रकाश राजपूत खेती करते हैं। बेटी शारदा तथा अन्य संतानों  की उच्च शिक्षा के लिये उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। पांच भाई बहिनों के परिवार में शारदा तीसरे नंबर की हैं। इनके बड़े भाई विनय कुमार गांव में रह कर पिता के साथ खेती संभालते हैं। दूसरे भाई पुष्पेन्द्र कुमार ने गांव के ही कॉलेज से इण्टर किया है। तीसरे नम्बर की शारदा राजपूत ने हाई स्कूल व इण्टर गांव के राजपाल सिंह इण्टर कॉलेज से उत्तीर्ण कर अलीगढ़ से बीए की। 

परीक्षा की तैयारी शारदा ने अपने भाई यशवीर कुमार के साथ अलीगढ़ में रह कर की। शारदा की बहिन भावना राजपूत ने बीएड में उससे पहले 84 वी रेंक प्राप्त की थी। उसकी सफलता मे भाई यशवीर तथा बहिन भावना का बड़ा योगदान रहा। शारदा का कहना है कि वो शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। इसके लिये वो उच्च शिक्षा सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई हैं। पिता जयप्रकाश, माता चमेली देवी ने पुत्री की इस सफलता पर कहा कि चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े, बेटी को उच्च मुकाम पर पहुंचाना ही उनका उददेश्य है।

कस्बा सासनी से सटे गांव समामई के सचिन राणा ने यूपी में बीएड की टॉप 10 सूचि में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। सचिन को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सचिन ने बताया कि बीटीसी जामिया उर्दू कॉलेज अलीगढ़ से की  और सीटेट, यूपीटीईटी पास किया। सचिन ने बताया कि उनके पिता एक किसान हैं। पिता की कड़ी मेहनत से वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। बीएड के बाद प्रोफेसर बनना चाहते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *