UP News : पीएचसी के डॉक्टरों के तबादले के लिए अलग नीति, जिले में पांच व मंडल में आठ साल पूरे होने पर ही तबादले

[ad_1]

UP News: Transfers only after completion of five years in the district and eight in the circle

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डॉक्टरों के तबादले के लिए अलग से नीति जारी की गई है। यहां कार्यरत उन्हीं डॉक्टरों का तबादला होगा, जो जिले में पांच साल और मंडल में आठ साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। इसके लिए सोमवार को नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। यह व्यवस्था अस्पतालों में संचालन में किसी तरह की बाधा सामने न आए, इसे ध्यान में रखकर किया गया है। प्रदेश में करीब 3646 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन पर करीब चार हजार डॉक्टर कार्यरत हैं।

सामान्य स्थानांतरण नीति के तहत जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग में करीब 10 से 20 फीसदी के बीच स्थानांतरण की रणनीति अपनाई गई है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डा. मन्नान अख्तर ने अलग से नीति जारी कर दी है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत लेवल एक के चिकित्सा प्रभारी एवं अन्य चिकित्सकों के तबादले में उन्हीं डॉक्टरों का नाम शामिल किया जाएगा, जो जिले में पांच साल और मंडल में आठ साल से कार्यरत हैं। 

इसमें लेवल एक के डॉक्टरों का तबादला महानिदेशालय से होगा, जबकि लेवल एक से ऊपर वाले डॉक्टरों का तबादला शासन स्तर से किया जाएगा। इसके लिए महानिदेशक को सूची तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डॉक्टर तबादले की वजह से इस्तीफा न दें, इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें तीन के बजाय पांच साल बाद जिले से स्थानांतरित करने की रणनीति अपनाई गई है। ऐसे में पीएचसी पर कार्यरत डॉक्टरों की संख्या कम नहीं होगी।

कम से कम डॉक्टरों के तबादले की रणनीति

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष डॉक्टरों के तबादले कम से कम करने की रणनीति अपनाई गई है। पीएचसी पर कार्यरत डॉक्टरों के अलावा सीएचसी एवं जिला अस्पताल के डॉक्टरों के तबादले में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी स्थिति में अस्पताल बंद न होने पाए। तबादले के दायरे में सिर्फ खुद के अनुरोध और प्रसानिक आधार पर ही तबादला किया जाएगा।

स्थानांतरण को लेकर फूंक- फूंक कर कदम बढ़ा रहा स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग में तबादले को लेकर फूंक- फूंक कर कदम बढाया जा रहा है। इसके लिए सभी अपर निदेशकों से हलफनामा लिया गया है। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों के तबादले के लिए नई नीति जारी होने के बाद अब नए सिरे से सूची तैयार होगी और हलफनामा भी नया लिया जाएगा। इसी तरह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल एवं लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के तबादले के लिए भी संबंधित मंडल के अपर निदेशकों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों से हलफनामा लिया गया है। ऐसे में किसी तरह की खामी होने पर संबंधित अपर निदेशक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडलवार आने वाली तबादले की सूची पर महानिदेशालय में भी बनी कमेटी समीक्षा करेगी। इसके बाद तबादला सूची जारी की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *