UP News: सपा ने तेज की विधान परिषद चुनाव की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान, इन मुद्दों पर है फोकस

[ad_1]

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक खंड की पांच सीटों के चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। चुनाव वाले प्रमुख जिलों की कमान खुद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने संभाल ली है। अन्य जिलों में दूसरे वरिष्ठ नेताओं को भेजा जा रहा है।

विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक खंड की पांच सीटों के लिए 30 जनवरी को मतदान होंगे। सपा ने स्नातक खंड में गोरखपुर-फैजाबाद से करुणकांत मौर्य, कानपुर से डॉ. कमलेश यादव, बरेली-मुरादाबाद से शिव प्रताप सिंह यादव और शिक्षक खंड में इलाहाबाद-झांसी से एसपी पटेल और कानपुर से प्रियंका को उम्मीदवार बनाया है।

 

पार्टी ने पुरानी पेंशन बहाली, जातीय जनगणना, बढ़ती शिक्षित बेरोजगारी, रेलवे और सेना की नौकरियों में बड़े पैमाने पर हो रही कटौती आदि को प्रमुख मुद्दा बनाया है। चुनाव वाले प्रमुख जिलों में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जाएंगे। वह जिला कार्यालयों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों सहित अन्य नेताओं से बातचीत कर चुनाव में जोर लगाने की अपील करेंगे। इसकी शुरुआत 19 जनवरी को कानपुर नगर से होगी।

20 को कानपुर देहात, 21 को उरई (जालौन) और हमीरपुर, 23 को उन्नाव, 24 को शाहजहांपुर, 25 जनवरी को बरेली, 26 जनवरी को मुरादाबाद में बैठक करेंगे। इसी तरह अन्य जिलों में भी अलग-अलग नेताओं को भेजा जा रहा है, जो स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाताओं को बूथ पर लाने की अपील करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *