[ad_1]

महारैली को संबोधित करते ओम प्रकाश राजभर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घोसी चुनाव की तारिख अभी तय नहीं हुई हैं, लेकिन चुनावी माहौल ने सरगर्मी बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को रतनपुरा ब्लाक के मुबारकपुर में भाजपा द्वारा वंचित शोषित जागरण महारैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रैली से सभी दलों पर जमकर निशाना। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव में घोसी से जब एनडीए का झंडा फहरेगा, तभी हक की लड़ाई की जीत होगी।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों की गुलामी की दास्तान को महात्मा गांधी ने एक छड़ी लेकर समाप्त कर दिया। इसी प्रकार ओमप्रकाश राजभर भी छड़ी लेकर दलित, शोषित और वंचितों की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचा कर उन्हें उनका हक और अधिकार दिलाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि आने वाले घोसी संसदीय क्षेत्र के चुनाव में एनडीए का प्रत्याशी विजयी हो। भारत की संसद में घोसी से एनडीए का झंडा फरेगा तो विकास का नया प्रकाश दिखाई देगा।
[ad_2]
Source link