[ad_1]

गणेश गोदियाल
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल चुनाव के समय छह साल पुराने मामले में आयकर के नोटिस से क्षुब्ध हैं। कहा, गढ़वाल सीट पर भाजपा को हार सामने दिख रही है। जिससे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को कुचलने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। हम शहीद भगत सिंह के अनुयायी हैं। फांसी के फंदे पर चढ़ने को तैयार हैं लेकिन वसूलों के साथ समझौता कभी नहीं करेंगे।
कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में गोदियाल ने कहा कि 19 मार्च को आयकर विभाग ने तीन नोटिस जारी किए। जिसमें उनके अलावा पत्नी और फर्म के नाम शामिल हैं। नोटिस में 22 मार्च को महाराष्ट्र के थाणे स्थित आयकर विभाग कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा गया। 2018 में उनकी फर्म के खिलाफ इसी तरह की जांच की गई। लेकिन इसमें कुछ नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार देख कर भाजपा घटिया मानसिकता पर उतर आई है।
Lok Sabha Elections 2024: काम की बात…वोटर हेल्पलाइन एप से देखें, कब और कहां पड़ेगा आपका वोट
तमाम केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष दलों के लोगों को हतोत्साहित किया जा रहा है। चुनाव में गढ़वाल क्षेत्र की जनता का उन्हें हारने नहीं देना चाहती है। जबकि केंद्र सरकार चुनाव न जीते, इसके लिए पूरा जोर लगा रही है। जिसे आयकर के नोटिस से उलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link